फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट में आठ पर केस दर्ज

विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन
बखिरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेड्डआ-महुआ के टोला झुंगिया में मंगलवार की रात करीब 10 बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

झुंगिया निवासी चंद्र प्रकाश प्रहलाद के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजे पुराने भूमि विवाद को लेकर राममूरत के परिवार के लोग उनके दरवाजे पर चढ़कर गाली देने लगे। मना करने पर लाठी, डंडा से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर जान माल की धमकी देते हुए चले गए। जबकि दूसरे पक्ष के हरिओम का आरोप है कि पुराने भूमि विवाद को लेकर दयाराम के परिवार के लोगों ने हमलाकर उनके परिवार के सदस्यों को मारपीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में प्रभारी एसओ सौदागर राय ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें