फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को चाकू मारने में नहीं दर्ज हुआ केस  

विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम युवती से छेड़खानी व विरोध करने पर चाकू मारने के मामले में धनघटा पुलिस ने तीसरे दिन भी केस दर्ज नहीं किया। पुलिस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात कहते हुए छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार की शाम को एक गांव से निकली बरात के परछावन से वापस लौट रही युवती को उसी गांव के एक युवक ने चाकू से वार कर घायल कर दिया था। युवती की मां की तरफ से पुलिस को दी गई सूचना में बताया गया था कि गांव के ही एक युवक ने रविवार की शाम को उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने चाकू से वार कर दिया। पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। परंतु धनघटा पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है।
धनघटा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। इस प्रकरण की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला पुरानी रंजिश का है। कुछ वर्ष पूर्व दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें