फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू टीटीआर में हाइवे पर पैरापिट से गिरकर कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर पैरापिट से गिरकर कामगार की मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने घायल को ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रमेश चंद पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव पपलोही रामशहर तहसील नालागढ़ सोमवार रात करीब दस बजे कालका-शिमला एनएच पर टीटीआर चौक के समीप पैरापिट पर बैठा था। अचानक खड़े होते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीजीआई चंडीगढ़ में मंगलवार को उक्त व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन शिव कुमार ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें