फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की शराब पकड़ने वाली टीम को 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
अब वाइन और चाय का मजा एक साथ!
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस द्वारा रविवार की शाम मनियरा हाइवे पर पकड़े गए ट्रक पर लदी 290 पेटी शराब बरामद करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके अलावा पकड़े गए शराब का आंकलन आबकारी विभाग द्वारा किया गया। शराब की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम मनियरा हाईवे के समीप खलीलाबाद कोतवाल श्री प्रकाश यादव ने अपने सहयोगी एसआई राजेंद्र सिंह, शशिकांत तिवारी, आद्या सिंह और कांस्टेबल मोती के साथ मुखबिर की सूचना पर चावल लदे एक ट्रक को रोका था। ट्रक के ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि चावल की बोरियों के बीच शराब रखी गई है। यह शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। ट्रक से चालक की बोरियों की उतरवाकर शराब की पेटियों की गिनती कराई गई। जिसमें 290 पेटियां शराब लदी थी। ट्रक चालक विजय सिंह पुत्र जयगोपाल निवासी निंदाणा थाना लाखन माजरा रोहतक हरियाणा और विनोद पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांगुली थाना पिल्लूखेड़ा जिंद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शराब का आंकलन आबकारी विभाग ने किया है। यह शराब करीब 25 लाख रुपये की बताई जा रही है। इस संबंध में एसपी आकाश तोमर ने बताया कि अवैध शराब बरामद करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। उन्होंने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें