फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बदमाशों पर होगी एनएसए की कार्रवाई: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े बदमाशों पर होगी एनएसए की कार्रवाई : एसपी
विज्ञापन


नवागत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र बोले पीड़ितों को मिलेगा न्याय
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नवागत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि बड़े बदमाशों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। थानों पर पहुंचने वाले फरियादियों को न्याय दिलाया जाएगा। प्रार्थना-पत्र देने वाले पीड़ित को पीली पर्ची दी जाएगी।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि वह प्रयागराज जिले के मूल निवासी हैं। 2009 बैच के आईपीएस हैं। पुलिस भर्ती बोर्ड, कार्मिक, बांदा जिले और सतर्कता अधिष्ठान में एसपी के रूप में काम कर चुके हैं। जिले में एसपी के रूप में यह दूसरा जिला है। उन्होंने कहा कि महिला अपराध पर तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी कमियों को मीडिया के लोग व्यक्तिगत या समाचार पत्र के माध्यम से बता सकते हैं। हाल में जिले में हुए अपराधों के बारे में कहा कि पुलिस टीम काम कर रही है। अपराध करने वाला कोई भी हो बच नहीं सकता है। अवैध शराब के धंधे पर भी उन्होंने अंकुश लगाने की बात कही। शाम को उन्होंने एएसपी, सभी सीओ, थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर जिले के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारियों से कहा कि प्रार्थना-पत्रों को गंभीरता से लें और उस पर त्वरित कार्रवाई करें। इससे अपराध में कमी आएगी। उन्होंने थानावार अपराध की जानकारी ली। इस बैठक में एएसपी शिष्यपाल, सीओ सिटी वरुण मिश्र, अंबिका, निष्ठा उपाध्याय, दिनेश यादव समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने आफिस का निरीक्षण किया
रविवार की देर शाम जिले में पहुंचकर कार्यभार संभालने वाले एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने सोमवार की सुबह कार्यालय पहुंचे। उन्होंने परिसर में स्थित एएसपी कार्यालय, सीओ सिटी कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, वाचक कार्यालय, अंकित शाखा, महिला प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, रीट सेल, पासपोर्ट कार्यालय, साइबर सेल, सीसीटीएनएस कार्यालय, आईजीआरएस सेल का निरीक्षण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों से फाइलों के रखरखाव के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें