हैंसर। सोमवार की रात धनघटा थाना क्षेत्र के सुरैना गांव निवासी महिला को लाठी डंडे से मारने पीटने के बाद गांव निवासी युवक ने चाकू से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल महिला को उसके परिजन सीएचसी मलौली ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले आरोपी पर एससी/सटी एक्ट व मारपीट का केस दर्ज किया है।
सुरैना गांव निवासी सोनू पुत्र सत्यनारायण का आरोप है कि उसके गांव के सुनील की मवेशी उसके बजड़े की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। जिसकी शिकायत लेकर उसकी मां निर्मला देवी 45 वर्ष पत्नी सत्यनारायण ने सुनील के घर जाकर दी। सोनू का आरोप है कि मंगलवार की रात में करीब 10 बजे सुनील लाठी लेकर उसके घर चढ़ आए और उनकी मां निर्मला देवी को मारपीट कर घायल करने के बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल होकर तड़पने लगी। जब तक लोग वहां पहुंचे तब तक वह भाग निकला। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि इस मामले में सुनील पुत्र शिवनाथ के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत मारपीट के गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसओ ने कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।