इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम गधालोट मौजा ककराई में कार दो लोग के घर के बाहर बंधी तीन बकरियां चुराकर भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गांव निवासी गयाप्रसाद पुत्र छक्कीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात को उसने बकरी व बकरे को घर के बाहर बांध दिया था। तभी कार में सवार बदमाश आए और बकरा व बकरी को चुराकर कार में डाल लिया। इसके बाद कार सवार बदमाशों ने पड़ोसी के दरवाजे पर बंधी बकरी को भी चुरा लिया। बदमाशों की जानकारी मिलने पर उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश तीन बकरियां चुराने के बाद कार से भाग निकले।