फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बच्ची की मौत, लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
मंतशा खातून (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाघनगर। दुधारा थाना क्षेत्र में बीएमसीटी मार्ग स्थित उसरा शहीद चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे मिनी ट्रक की चपेट में आने से आठ वर्षीया बालिका की मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर पहुंचे परिजनों व गांव के लोगों ने बीएमसीटी मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर हिरासत मेें ले लिया। किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


उसरा शहीद गांव के नजरे आलम की आठ वर्षीया बेटी मंतशा खातून बीएमसीटी मार्ग के किनारे खड़ी थी। शाम करीब चार बजे बस्ती की ओर से आ रहे मिनी ट्रक (डीसीएम) के नीचे आ जाने से बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देख गांव वालों ने वाहन का पीछा किया और ड्राइवर समेत पकड़ लिया। नाराज गांववालों ने घटना स्थल के पास ही बीएमसीटी मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी होते ही बाघनगर चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं जिला पंचायत सदस्य मेहताब लड्डू, मोहम्मद अहमद, प्रधान मारूफ अहमद, इरशाद अहमद आदि गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


ईंट रखकर बना दिया ब्रेकर
बाघनगर। सड़क हादसे में बच्ची की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर जाम लगाया था। घटना स्थल पर मौजूद इरशाद अहमद, मारूफ अहमद, मुस्तकीम आदि का कहना था कि हादसा तेज गति के चलते हुआ। अगर यहां स्पीड ब्रेकर बन जाए तो हादसे की संभावना कम रहेगी। चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव व जिला पंचायत सदस्य मेहताब आलम लड्डू ने इसके लिए संबंधित विभाग से वार्ता कर ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव वालों ने ईंट रखकर तुरंत ब्रेकर बना दिया।
विज्ञापन


हादसे से गांव का माहौल गमगीन
बाघनगर। आठ वर्षीया बालिका की मौत से उसरा शहीद गांव में मातम फैल गया। गांव निवासी नजरे आलम के तीन लड़के सदरे आलम, रेहान और अरमान हैं। जबकि दो बेटियों में कहकशां खातून व मंतशा खातून में मंतशा के मौत हो गई। मौत खबर से माता शाहिदा खातून व पिता नजरे आलम समेत पूरा परिवार गमजदा है। सूचना पर गांव के पहुंचे और पीड़ित परिवार सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें