फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे ने चलाई गोली, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। गांव नानकपुर में बुधवार रात को महिलाओं के झगड़े को लेकर एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद युवक मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कुछ सबूत भी जुटाए। जानकारी अनुसार आलूपुर पंजाब निवासी सोनू का गांव नानकपुर में ननिहाल है। वह परिवार सहित यहीं नानकपुर में ही रहता है। बुधवार रात करीब 9 बजे सोनू की मां प्रकाश कौर व मामी प्रवीण कौर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। परिवार की एक महिला ने पहले तो झगड़े में बीच-बचाव का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद सोनू ने देसी कट्टे से हवाई फायर कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस को मौके से गोली के खोल मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र सांगवान ने बताया कि महिलाओं का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सोनू नाम के युवक ने हवाई फायर कर दिया। बीच बचाव करने वाली महिला रेनू के कुछ चोटें लगी हैं। शिकायतकर्ता प्रवीण कौर की शिकायत पर सोनू, उसके पिता रेशम, मां प्रकाश कौर व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें