फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली के कोटेदार का शव गिठनी के पास नहर में मिला
विज्ञापन

-शुक्रवार की दोपहर बाद बाइक से अपने साले को पहुंचाने निकले थे ससुराल
-सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली गांव निवासी कोटेदार का शव शनिवार को महुली थाना क्षेत्र के गिठनी गांव के उत्तर स्थित सरयू नहर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बघौली गांव निवासी एवं कोटेदार दुर्गेश सिंह पुत्र स्वर्गीय राम बिहारी सिंह 40 वर्ष शुक्रवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे घर से बाइक से अपने साले देवेंद्र सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी गुलहठी थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर को छोड़ने घर से निकले थे। शुक्रवार की शाम को गिठनी चौराहे से उत्तर स्थित सरयू नहर के पास नित्य क्रिया के लिए निकली महिलाओं ने वहा पर एक बाइक को देखा तो शोर मचाया। तो मौके पर पहुंचे लोगो ने इधर उधर ढूंढा, लेकिन कोई मिला नहीं। शनिवार की सुबह पिता को ढूंढते हुए कोटेदार का बेटा गिठनी पहुंचा तो पिता की बाइक देख पहचान लिया। वह घर पर सूूचना दिया तो कुछ और लोग पहुंच कर खोजने में उसकी मदद करने लगे। करीब चार बजे शव सरयू नहर में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंचे एसएसआई गौरव सिंह ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। महुली थाने के एसएसआई गौरव सिंह ने बताया कि शव को पास्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें