फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दंबगों ने शिक्षक को पीटा, हालत गंभीर
विज्ञापन

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मेंहदूपार गांव का मामला
पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। मेंहदूपार गांव में सोमवार को एक शिक्षक पर उस समय जानलेवा हमला किया गया, जब वह खेत देखकर घर आ रहे थे। उनके सिर पर लाठी-डंडे से वार किया गया। लहूलुहान हालत में शिक्षक को सीएचसी मेंहदावल तक पीआरवी कर्मी ले गए। हालत नाजुक होने के कारण सीएचसी के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शिक्षक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मेंहदूपार गांव निवासी शिक्षक दिनेश चंद्र शुक्ल भुल्की सीवान में स्थित अपने खेत को देखने गए थे। वहां से लौटते वक्त गांव के ही कुछ लोगों ने उनके ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि शिक्षक के पिता ने तहरीर दी है कि खेत से लौटते वक्त बेटे पर पट्टीदार ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। उनके सिर में चोटें आई हैं। एसओ ने बताया कि रणजीत, इंद्रजीत समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें