फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी बन लुट लिए महिला के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के हैंसर कसबे में एक ज्वेलर्स के दुकान पर शनिवार की दोपहर अपने को अधिकारी बताते हुए पहुंचे दो युवकों ने दुकान पर बैठी महिला को ठगी का शिकार बना दिया। महिला से दुकान के कागजात की मांग किए जब वह देने में असमर्थता जाहिर की तो उससे गले से सोने का लाकेट और पायल की मांग किए। महिला ने दोनों जेवर उनके हवाले की और कुछ समझती तो दोनों युवक तुरंत ही बाइक से फरार हो गए। महिला द्वारा शोर मचाने पर अगल बगल के लोग पहुंचे डायल 100 पर सूचना दिए। पुलिस भी पहुंची, लेकिन युवकों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पीड़ित महिला सरिता पत्नी तारकेश्वर अग्रहरी का कहना है कि शनिवार के दोपहर वह अपने ज्वेलर्स की दुकान पर बैठी थी। उसी समय दो युवक बाइक से आए और दुकान के सामने बाइक खड़ी करके दुकान में घुस गए। महिला का कहना है कि दोनों युवकों ने अपने को जांच करने वाले अधिकारी बताते हुए दुकान के कागजात की मांग की। जब कागजात दिखाने में असमर्थता जाहिर की तो उसे तरह -तरह की धमकी देने लगे। महिला डर गई तो वह उससे गले से सोने का लाकेट निकालने को कहा, जब वह लाकेट निकाल कर उनके हाथ में दी तो पायल की मांग किए पायल भी दे दी। उसके बाद तुरंत दोनों युवक तेजी के साथ अपने बाइक के पास पहुंचे और भाग निकले। महिला जब शोर मचाई तो पास पड़ोस के लोग दौड़कर पहुंचे। पूरी बात जानने के बाद डायल 100 सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। एसओ प्रदीप सिंह का कहना है कि अभी इस मामले में थाने पर कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलेेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें