फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार रिश्वत मांगने वाला फर्जी अफसर गिरफ्तार

विज्ञापन
फर्जी अधिकारी बने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा (संतकबीरनगर)। बखिरा थाना क्षेत्र के पिपरा बोरिंग चौराहे से पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच के एक फर्जी अधिकारी को धर दबोचा। वह एक ट्रेवल एजेंसी में जांच के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


आरोपी बस्ती का निवासी है।एसओ बखिरा सुधीर सिंह ने बताया कि शमीउल्लाह निवासी बुधिरामपुर थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज बखिरा क्षेत्र के पिपरा बोरिंग चौराहे पर टूर एवं ट्रेवल एजेंसी चलाते हैं। बुधवार को एक व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा और खुद को बस्ती क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर दुकान की जांच की। उसने दुकान में रखे लैपटॉप की जांच की और गलत काम करने का आरोप लगाते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रुपये नहीं मिलने पर केस दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी देने लगा। दुकानदार ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। एसओ ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर मामले की छानबीन की गई। आरोपी रुधौली के सिसवारी खुर्द निवासी है। उसकी पहचान दुर्गेश चौबे के रूप में हुई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें