बिजली गिरने से किशोरी की मौत
बखिरा क्षेत्र के फेउसा गांव की घटना, खेत में घास काटने गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
सांथा। बखिरा थाना क्षेत्र के फेउसा गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
फेउसा गांव के रामफेर की 12 वर्षीय बेटी आंचल शुक्रवार को लगभग पांच बजे गांव के बाहर खेत में घास काटने गई थी। घास काट कर वह वापस आ रही थी। उसी दौरान बारिश होने लगी। तभी एक तेज कड़क के साथ बिरी बिजली ने आंचल को पेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत में किशोरी को गिरा देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे सीएचसी मेंहदावल आए। जहंा पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पर एसडीएम जसधीर सिंह यादव व पुलिस कर्मी सीएचसी पहुंचे। एसडीएम ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया।