सीओ सदर ने बाइक से देखी शहर की व्यवस्था
- दोपहर में बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के कस्बे में घूमते रहे सीओ सदर
- हेल्मेट पहने सीओ को पहचान नहीं पाए लोग, चुपचाप परखी पुलिस की मुस्तैदी
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नवंबर महीने को पुलिस महकमा यातायात जागरूकता माह के तौर पर मना रहा है। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों की निगरानी कर रहे सीओ सदर/सीओ यातायात रमेश कुमार ने चुपचाप बाइक से शहर की निगरानी की। इस दौरान वे यातायात कार्यालय के सामने चल रहे वाहन चेकिंग का भी निरीक्षण करने पहुंचे।
रविवार को सीओ ने सामान्य लोगों की तरह हेलमेट पहने बाइक से शहर का चक्कर लगाने निकल गए। उन्होंने एचआरपीजी कॉलेज से लगायत कोतवाली के सामने से लेकर बरदहिया बाजार व सब्जी मंडी तक की हालत देखी। बाइक से घूमते हुए वे मेंहदावल बाइपास स्थित यातायात पुलिस के दफ्तर पहुंचे। वहां यातायात निरीक्षक राजेंद्र यादव सिपाहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। कुछ देर तक उनकी गतिविधियों को देखने के बाद जब सीओ ने हेलमेट उतारा तो पुलिसकर्मियों ने सेल्यूट किया। करीब दो घंटे तक शहर में बाइक से घूमे सीओ सदर ने बाद में पुलिस विभाग के सोशल मीडिया ग्रुप पर भी अपनी फोटो शेयर करने के अलावा हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने से होने वाले फायदों का जिक्र किया।