फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के सामने बारात में बवाल
विज्ञापन

हैंसर।
धनघटा क्षेत्र के मुठही खुर्द गांव में रविवार की रात आई बारात में ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने को लेकर कुछ मनबढ़ युवकों ने पुलिस के सामने ही बवाल कर दिया। मौके पर मौजूद सिपाहियों और दरोगा ने मामले की खबर उच्चाधिकारियों को दी। इधर, पिटाई के भय से जहां तमाम बाराती रातोंरात भाग निकले, वहीं दूल्हे की गाड़ी और टेंट हाउस के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बाद में एसओ धनघटा, एसओ महुली, एसडीएम, एएसपी पहुंचे तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ।
विजय बहादुर शर्मा का आरोप है कि उनके भाई शिवशंकर शर्मा की बेटी मधु शर्मा की शादी रविवार को थी। बारात में मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा के कलाकर आए हुए थे। रात में करीब साढ़े बारह बजे नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय गांव के कुछ युवक पहुंचे और ऑर्केस्ट्रा वालों से भोजपुरी गाने की फरमाइश की। उनकी फरमाइश पूरा करने में कुछ विलंब हुआ तो वह लोग मंच पर चढ़ कर कलाकारों के साथ अभद्रता करने लगे। इस पर बारात पक्ष के लोग एतराज किए तो वह उनको मारने-पीटने लगे। इसकी सूचना जब घराती पक्ष को मिली तो लोगों ने मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव करने का प्रयास किया लेकिन वह माने नहीं और लोगों को लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारने लगे। इसकी सूचना थाने पर दी गई तो दो सिपाही और एक दरोगा पहुंचे लेकिन उनके सामने ही युवक मारपीट करते रहे और दूल्हे को विदाई में दी गई कार और टेंट हाउस का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद एसओ धनघटा प्रदीप सिंह, एसओ महुली अनिल सिंह और एसडीएम रामजीवन, एएसपी अशोक वर्मा पहुंचे तो अराजक तत्व भाग निकले। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि सुबह तक वहां मौजूद रह कर पुलिस ने शादी संपन्न कराने के साथ ही बारात विदा कराई। इस मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बारात में बवाल मामले में दस पर केस दर्ज
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के मुठही खुर्द गांव में रविवार की रात आई बारात में बवाल करने के मामले में पुलिस ने सोमवार की देर शाम तीन सगे भाइयों समेत दस लोगों के खिलाफ बलबा, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि रविवार की रात मुठही खुर्द निवासी विजय बहादुर शर्मा के भाई शिवशंकर शर्मा की बेटी की शादी थी। बारात में आर्केस्टा में फरमाइशी गीत को लेकर गांव निवासी जीतबहादुर शर्मा, जंगबहादुर शर्मा , महेंद्र शर्मा, घुरहू शर्मा समेत दस लोगों ने बवाल कर दिया। विजय बहादुर शर्मा की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास शुरु कर दिया गया है।

फरमाइशी गाने को लेकर दबंगई, एएसपी, एसडीएम भी पहुंचे
दूल्हे की गाड़ी समेत टेंट हाउस का सामान किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें