फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्विलासं सेल व महुली पुलिस को मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लुटेरे गिरफ्तार, लूट के सामान बरामद
विज्ञापन

फोटो
महुली और धनघटा क्षेत्र में लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश
एक तमंचा, तीन सौ सिम, 13 मोबाइल, दो चाकू समेत तीन हजार नकदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सर्विलांस सेल व महुली पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक तमंचा, तीन सौ सिम, 13 मोबाइल, दो चाकू समेत तीन हजार नकदी बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए लुटेरे महुली और धनघटा थाना क्षेत्र में हुई लूट में शामिल रहे हैं। पांचों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी असित श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सर्विलांस सेल के प्रभारी राजकुमार यादव और एसओ महुली करुणाकर पांडेय को सूचना मिली कि धनघटा और महुली में हुए लूट के आरोपी धनघटा थाना क्षेत्र के उमरिया बाजार में पीयूष तिवारी के घर पर हैं। वहां कोई रणनीति बना रहे हैं। सूूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पीयूष तिवारी उमरिया बाजार, कृष्णा मिश्र निवासी चपरा मगरबी धनघटा, रमेश निवासी बैकुंठपुर फरेंदा महराजगंज, रजत सिंह सिरसा जालौन और रवि कुमार गुप्त, पुरानी हाट जालौन को हिरासत में लिया। पूछताछ में पीयूष ने बताया कि वह लखनऊ के एयरटेल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता था तथा लखनऊ में उसकी मित्रता रजत से हो गई। वह अपने घर के आसपास रहने वालों का ऑनलाइन सामान बुक कराकर मंगाता था। यहीं से उसके मन में घटना की रूपरेखा बनी। उसने अपने परिचित कृष्ण मिश्र, राजन तिवारी जो गोरखपुर के बड़हलगंज के रहने वाले हैं को साथ लेकर 12 अक्तूबर को मेडिकल स्टोर संचालक विपिन कुमार जायसवाल से संठी चौराहे पर 13 हजार रुपये लूट लिया था। इसके बाद 18 अक्तूबर को महुली क्षेत्र के मैंसिर नाथनगर के पास से कोरियर कंपनी के डिलिवरी ब्वाय का बैग लूट लिया था जिसमें 14 मोबाइल फोन मिला था। इसके साथ ही वह बिना आईडी के सिम कार्ड भी बेचता है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए पांचों अभियुक्तों पर जनपद के विभिन्न थानों में केस दर्ज है। पांचों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें