फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा खरीदने के बहाने चाकू से हमला कर लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कांटे। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुर्थिया चौराहे पर रविवार को गुटखा लेने के बहाने एक बदमाश ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर काउंटर से रकम लूटने की कोशिश की। खुद को बचाते हुए दुकानदार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और दौड़ा कर एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बदमाश बाइक से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के केनौना कुर्थिया निवासी लल्ला प्रसाद पुत्र विश्राम चौधरी कुर्थिया पेट्रोल पंप के सामने किराए के मकान में किराने की दुकान चलाते हैं। रविवार को बाइक सवार दो युवक उनकी दुकान के पास पहुुंचे। चालक बाइक खड़ी कर वहीं रुक गया और दूसरा युवक किराने की दुकान पर आया और पान मसाला की मांग की। दुकानदार लल्ला प्रसाद ने गुटखा देकर जब रुपये लेकर बाक्स में रखने लगे, तभी युवक ने चाकू निकाल कर हमला करने का प्रयास किया। दुकानदार शोर मचाते हुए दुकान के अंदर भाग कर जान बचाई। आरोपी युवक काउंटर से रुपये निकालने की कोशिश करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि भीड़ देख कर उसका साथी बाइक से भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने डायल 100 नंबर पर घटना की सूचना दी, लेकिन आधे घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। उसके बाद कांटे चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना के कुछ देर बाद पुलिस कर्मी पहुंच गए और पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रधान समेत दो लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान
धनघटा।महुली क्षेत्र के भैसही उर्फ भैसवरिया गांव में शनिवार को दीवार गिराने को लेकर हुए विवाद के मामले मेें पुलिस ने प्रधान समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने प्रधान समेत दोनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।भैसही उर्फ भैसवरिया गांव निवासी गंगाराम पुत्र मुनेश्वर का आरोप है कि शनिवार को बंजर की जमीन कब्जा करने की नीयत से गांव के ही अनिल और चेरापुर गांव निवासी रंजीत गुप्ता कुछ अन्य सहयोगियो के साथ उनकी दीवार गिरा दिए। रंजीत गुप्ता भैसही उर्फ भैसवरिया गांव के ग्राम प्रधान भी है। एसओ एसपी गौतम ने बताया कि पीड़ित गंगाराम के तहरीर पर अनिल और ग्राम प्रधान रंजीत गुप्ता के खिलाफ मारपीट और तोडफोड का केस दर्ज किया गया। आगे बताया कि आरोपी ग्राम प्रधान रंजीत गुप्ता को शनिवार को हिरासत में लिया गया था। रविवार को प्रधान समेत दोनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें