फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मिल कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित रसूलाबाद हनुमान मंदिर के 100 मीटर पूरब बुद्धवार की सुबह में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली के ग्राम लकाड़ी निवासी अवधेश यादव उर्फ हरिप्रसाद पुत्र स्वर्गीय सुंदर यादव 40 वर्ष बुद्धवार की भोर में अपनी साइकिल से सहजनवां जूट मिल में ड्यूटी करने जा रहे थे। अभी वह जैसे ही वह मगहर के हाइवे स्थित रसूलाबाद के हनुमान मंदिर से लगभग 100 मीटर पूरब पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए मृतक के पाकेट से मिले मोबाइल नंबर पर सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ब्रम्हदेव यादव ने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई अवधेश यादव के रूप में की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय खलीलाबाद भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने लिखित तहरीर दी है। विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
-इंसेट
बेटी की शादी के लिए कर रहे थे वर की तलाश
मगहर। अवधेश के बड़े भाई ब्रम्हदेव यादव ने बताया कि उनका भाई अवधेश यादव सहजनवां स्थित महावीर जूट मिल में कार्य करता था, ड्यूटी के लिए घर से ही अपनी साइकिल से आता-जाता रहता था। इस समय उसकी ड्यूटी सुबह छह बजे से थी। बुधवार की भोर में 3.30 बजे ड्यूटी के लिए साइकिल से निकला था, और सुबह लगभग 5.30 बजे उसकी दुर्घटना में मृत्यु की खबर आयी। पूरा परिवार रोने लगा। आगे बताया कि मृतक के एक बेटा राजेंद्र और तीन बेटियां सरोज, रेनू और मीना हैं। इसमें सिर्फ बड़ी बेटी सरोज की शादी हो चुकी थी। दूसरे नंबर की बेटी रेनू की शादी के लिए वर की तलाश में थे। तीसरे नंबर पर बेटा राजेंद्र था। जो अबकी इंटर की परीक्षा देने के बाद मजदूरी करने दिल्ली चला गया है, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। घर में वही कमाने वाला था। इतना कह कर वह भी रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें