फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की खबर से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में जिले के युवक की मौत
विज्ञापन

फोटो
सूचना पर गांव में मचा कोहराम
कमाऊ बेटे की मौत से बिखर गया परिवार
दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। घर की माली हालत सुधारने गए दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर गांव के एक युवक की सऊदी अरब के शहर रियाद में बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बाघनगर गांव निवासी 36 वर्षीय अनीस अहमद पुत्र मोहम्मद शमी करीब दस वर्षों से सऊदी अरब के शहर रियाद में सिलाई का कार्य कर घर का भरण-पोषण करते रहे है। पिछले वर्ष मार्च में छुट्टी बिताने के बाद घर से सऊदी अरब वापस चले गए। परिजनों के मुताबिक कुछ माह से काम नहीं चल रहा था और वह बीमार थे। अचानक तबीयत खराब होने पर वहां पर मौजूद भाई एवं स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों को जब मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। पिता मोहम्मद शमी ने बताया कि दो दिन पहले ही उसकी पत्नी एवं बच्चों से बात हुई थी। वह काम न चलने एवं तबीयत खराब होने की वजह से काफी परेशान था। मौत की खबर सुनकर मां-बाप समेत पत्नी एवं बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। घर के कमाऊ व्यक्ति की अकस्मात हुई मृत्यु से परिजन सदमे में है। उसके चार बच्चे 16 वर्षीय सुफियान, 14 वर्षीय अनस अहमद, सात वर्षीय मोहम्मद सैफ एवं 10 वर्ष की एक बेटी साबरीन खातून हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें