फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार बेटे की मौत पर मचा कोहराम

विज्ञापन
death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

हैंसर (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के सोनाड़ी गांव निवासी युवक की बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत होने की सूचना शुक्रवार की सुबह मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर सुन बदहवास मां बाप घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। इधर घर पर मौजूद मृतक की दादी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दुघरा उर्फ खैरा गांव निवासी निशानाथ त्रिपाठी हैंसर कस्बे के सोनाड़ी में मकान बनवाकर रहते हैं। उनके परिवार के लोग दुघरा उर्फ खैरा गांव में भी निवास करते हैं। निशानाथ त्रिपाठी के छोटे पुत्र अनिल त्रिपाठी (24) धनघटा में एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक का कार्य करते थे। परिजनों ने बताया कि अनिल आगरा से रेलवे के ग्रुप डी की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। बस्ती के फैजाबाद में बस न मिलने के कारण वह डीसीएम पर सवार होकर आ रहे थे। डीसीएम और ट्रक के बीच हाइवे पर नगर के पास हुए हादसे में अनिल की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता उषा देवी व पिता निशानाथ त्रिपाठी घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। सोनाड़ी गांव के प्रधान शिवप्रसाद मद्वेशिया, बैजनाथ मद्धेशिया, लक्ष्मीनरायन दूबे आदि का कहना है कि हादसे की खबर से पूरा गांव मर्माहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें