फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से टेंपो सवार एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- रुद्रपुर कोतवाली इलाके के उसरा बाजार में हुई दुर्घटना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली इलाके के उसरा बाजार में शुकवार की रात ट्रक की चपेट में आने से टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई। टेंपो में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात सात बजे एक टेंपो सवारी भरकर रुद्रपुर जा रहा था। रात साढ़े सात बजे के करीब टेंपो रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के उसरा बाजार पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में टेंपो सवार 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। रुद्रपुर कोतवाली इलाके के करमेल गांव निवासी भृगुनाथ 62 और फूलंचद 47 गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया और पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ट्रक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें