फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

Sun, 16 Sep 2018 11:25 PM IST
Santkabirnagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियवां चौराहे के पास शनिवार की रात बाइक सवार एक होमगार्ड की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद होमगार्ड के परिजनों की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय होमर्गाड हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल के रहने वाले शिव कुमार सिंह (35) इसी थाने में होमगार्ड है। वह बाइक से मेंहदावल थाना क्षेत्र के जोरवा के पास किसी कार्य से गए हुए थे। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे होमगार्ड के पिता उदयपाल सिंह और चाचा पल्टूराम सिंह ने बताया कि शिव कुमार बाइक से जोरवा में एक व्यक्ति के दाह संस्कार में गए थे। वापस लौट रहे थे तो किसी अज्ञात वाहन ने सेमरियवां चौराहे के पास टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उन्हें पुलिस ने फोन पर दी तो वे पोस्टमार्टम हाउस पर आए। पिता उदयपाल सिंह ने बताया कि होमगार्ड शिव कुमार सिंह के दो बेेटे व एक बेटी है। वही घर का खर्चा चलाता था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। उसके बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता है। पोस्टमार्टम हाउस पर होमगार्ड के रिश्तेदार भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें