फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगहिया स्थित हाइवे के पास हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
- कोतवाली क्षेत्र के बगहिया हाइवे के पास रविवार की सुबह हुआ हादसा
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बगहिया के पास स्थित नेशनल इाइवे पर रविवार की सुबह सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजन काफी गमगीन थे।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के बगहिया मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय रामपति देवी पत्नी पारस किसी काम से रविवार की सुबह शहर में गई थी। काम समाप्त कर वह वापस घर जा रही थी। बगहिया मोहल्ले के बाहर नेशनल हाइवे को वह पैदल पार कर रही थी। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना रामपति के परिजनों को दी। रामपति की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोग घटना स्थल पर पहुंचे। तब तक कोतवाली पुलिस भी पहुुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें