फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आ गई कार महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित मलोरना के पास ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


डारीडीहा निवासी ऊषा देवी पत्नी रामनसीब 45 अपने परिवार के साथ रविवार को रिश्तेदारी में बघौली स्थित देवापार में गई थी। वह सोमवार को कार से वापस लौट रही थी। अभी वह नेशनल हाइवे स्थित मलोरना के पास पहुंच कर कार चालक कार को सड़क के दूसरी लेन में लेने जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार सवार ऊषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक रामकिशोर चौधरी निवासी देवापार, श्रुति आठ वर्ष पुत्री रामकुमार निवासी डारीडीहा, अमृता पांच वर्ष पुत्री राम कुमार निवासी डारीडीहा और सपना 13 वर्ष पुत्री रामनसीब निवासी डारीडीहा घायल हो गए। घटना के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल कुशलपाल सिंह यादव ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। चार लोग घायल है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें