फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की कुर्की

Sun, 17 Feb 2019 11:51 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोटिस चस्पा कर दिए - फोटो : ANI
विज्ञापन
मगहर। गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में पुलिस व न्यायालय से फरार चल रहे कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर कठार निवासी संजय के खिलाफ रविवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। घर का सामान जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन

चौकी इंचार्ज शर्मा सिंह यादव ने बताया कि मोहम्मदपुर कठार निवासी संजय पुत्र अफजल उर्फ मदारी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस और न्यायालय से फरार चल रहा था।

तमाम प्रयास के बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ तो रविवार को उसके घर की कुर्की कर ली गई। उसके घर के सामानों की लिस्ट स्थानीय लोगों के बीच बना कर जब्त कर लिया गया। इस कार्य में एसआई अदन अली सिद्दीकी, सिपाही आदित्य यादव, मनोज कुमार व महिला आरक्षी अनीता कुशवाहा, प्रीति राय आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें