फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमा दे 11000 रूपये लेकर भाग गए उचक्के

Wed, 25 Jul 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
snatching
विज्ञापन
हैंसर। बुधवार को पीएनबी शाखा धनघटा से पैसे की निकासी कर पैदल घर जा रहे युवक की जेब से 11000 रुपये धनघटा थाने के सामने व तहसील गेट के पहले उच्चके उड़ा दिए। जेब से रुपये गायब होने के बाद युवक थाने पर पहुंच कर सूचना दी।

 

पुलिस बैंक में जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखी तो युवक ने पहचान किया। वह दो युवक उसके कंधे पर हाथ रखे नजर आए। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


धनघटा निवासी कमरुददीन पुत्र नजरुददीन ने बताया कि वही पीएनबी की शाखा धनघटा से बीस हजार रुपये की निकासी की। जब वह बैंक से बाहर निकले तो अपरिचित दो युवक उसके कंधे पर हाथ रखे हुए बैंक से बाहर आए।

 

उसके साथ पैदल ही धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर तहसील के तरफ जाने लगे। पीड़ित का आरोप है कि तहसील गेट के पहले ही उसके जेब में रखे गए 11000 रुपये निकाल कर युवक फरार हो गए।

 

इसकी जानकारी उसे तब हो पाई जब वह तहसील गेट के आगे पहुंचा और युवक पीछे नही दिखाई दिए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाने पर दे दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच पड़ताल करने में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें