फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की पिटाई कर लूट ले गए पिकअप

Wed, 25 Jul 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
looted
विज्ञापन
मेंहदावल। मंगलवार की रात बदमाशों ने धौरापार-बौधरा मार्ग पर चालक की पिटाई कर पिकअप लूट लिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई जरूर, लेकिन बदमाश पिकअप लेकर भागने में सफल हो गए।

 

बुधवार को पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया। बदमाशों ने बस्ती से मेंहदावल में अनाज लादने के लिए पिकअप को बुक कराया था।

विज्ञापन

पुरानी बस्ती निवासी सुभाष चंद्र पुत्र रामनरायन की पिकअप को दो लोगों ने मेंहदावल क्षेत्र से धान व चावल लादने के लिए 1200 रुपये में बुक किया था। चालक आशीष कुमार पुत्र आनंद निवासी करौता जिला बस्ती ने दोनों लोगों के साथ वाहन से मेंहदावल के लिए रवाना हुआ।

 

रात साढ़े नौ बजे के करीब धौरापार-बौधरा मार्ग पर निर्जन स्थान पर वाहन रोकवाया। चालक को मारपीट कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे वाहन से नीचे धकेल दिया। उसके बाद बदमाश पिकअप लेकर फरार हो गए।
 

चालक अशीष कुमार वहां से पैदल धौरापार गांव पहुंचा और ग्रामीण के मोबाइल से घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही नौलखा बनकसिया पुलिस चौकी को सक्रिय करते हुए वाहन की तलाश में जुट गई, लेकिन सफलता हाथ नही लगी।

वाहन लूट की सूचना पर मेंहदावल पहुंचे सुभाष चंद्र ने तहरीर दी। पुलिस ने दो बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने वताया कि वाहन लूटे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। इस मामले में दो अज्ञात लुटेरों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें