फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ 11 गिरफ्तार

Tue, 10 May 2016 11:56 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
 दुधारा पुलिस और महुली और कोतवाली क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। ईंट भट्ठों पर अन्य स्थानों पर छापामारी में छापेमारी में 374 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और धंधे में लिप्त 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एसओ दुधारा सतानंद पांडेय ने बताया कि  सूचना मिली कि पचपोखरी चौराहे पर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर मौजूद हैं। उसी के आधार पर पचपोखरी चौराहे पर दिन में करीब साढ़े बारह बजे छापे मारी की गई तो साईं स्वीट हाउस चौराहे पर पर सुरेंद्र सिंह निवासी बरईपार थाना बखिरा, दिनेश केवट, दुर्गा निषाद निवासीगण लेढवा महुआ झुगिया थाना बखिरा 325 पाउच कुल 163 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ मिले।

पुलिस ने अभियुक्तों को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को एक्साइज एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया। इसी प्रकार एक अन्य घटनाक्रम में कांस्टेबल लालचंद प्रसाद और कांस्टेबल बलिराम पासवान हल्के में थे कि अचानक भनवापुर मोड़ के पास लोहरौली मिश्र निवासी शर्मा पुत्र शंकर एक जरकिन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब ले जाते हुए मिला। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे भी एक्साइज एक्ट के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं महुली और कोतवाली थाना क्षेत्र में छह से अधिक ईट भट्ठों पर आबकारी विभाग द्वारा की गई छापेमारी में 200 लीटर शराब बरामद कर 11  लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को महुली थाना क्षेत्र के सुबखरी, मैनसिर, भेडिय़ा, गिठिनी आदि ईट भट्ठों और कोतवाली क्षेत्र के राऊतपार गांव में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 200 लीटर कच्ची शराब के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें