एएनएम के खाते से निकाले पाैने दाे लाख।
- फोटो : demo pic
हैंसर। सीएचसी मलौली पर कार्यरत एएनएम के खाते से किसी जालसाज ने दो माह के भीतर एक लाख 67 हजार रुपये निकाल लिए। शनिवार को जब एएनएम बैंक पर पहुंचीं और पासबुक पर बैलेंस चढ़वाया तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
एएनएम कुसुम लता ने बताया कि उन्होंने एसबीआई धनघटा के ब्रांच में खाता खोल रखा है। इसमें वेतन समेत अन्य लेने देन करती है। शनिवार को बैंक पर पहुंचीं और पासबुक पर बैलेंस चढ़वाया तो बची रकम देख उनके होश उड़ गए।
पीड़िता का कहना है कि 17 अक्टूबर 16 से एक जनवरी 17 के बीच उनके खाते से एक लाख 67 हजार रुपये की निकासी की गई है। जबकि वह इस बीच बैंक से किसी तरह की भुगतान नहीं ली हैं। पीड़िता ने शाखा प्रबंधक को इसकी सूचना देने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ ईश्वर चंद्र प्रधान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।