फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम के खाता से निकाले पौने दो लाख रुपये 

Sat, 07 Jan 2017 11:22 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
एएनएम के खाते से ‌न‌िकाले पाैने दाे लाख। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हैंसर। सीएचसी मलौली पर कार्यरत एएनएम के खाते से किसी जालसाज ने दो माह के भीतर एक लाख 67 हजार रुपये निकाल लिए। शनिवार को जब एएनएम बैंक पर पहुंचीं और पासबुक पर बैलेंस चढ़वाया तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

एएनएम कुसुम लता ने बताया कि उन्होंने एसबीआई धनघटा के ब्रांच में खाता खोल रखा है। इसमें वेतन समेत अन्य लेने देन करती है। शनिवार को बैंक पर पहुंचीं और पासबुक पर बैलेंस चढ़वाया तो बची रकम देख उनके होश उड़ गए। पीड़िता का कहना है कि 17 अक्टूबर 16 से एक जनवरी 17 के बीच उनके खाते से एक लाख 67 हजार रुपये की निकासी की गई है। जबकि वह इस बीच बैंक से किसी तरह की भुगतान नहीं ली हैं। पीड़िता ने शाखा प्रबंधक को इसकी सूचना देने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ ईश्वर चंद्र प्रधान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें