बखिरा। पुरानी रंजिश की वजह से जगदीशपुर से तिलक कार्यक्रम से लौट रहे युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया।
बरईपार निवासी रंजन सिंह पुत्र राजेश सिंह का आरोप है कि वह रविवार को अपने दोस्त साबिर अली निवासी हटवा के साथ जगदीशपुर के ग्राम प्रधान झीनक के घर तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस घर आते समय पुरानी रंजिश की वजह से राम सिंह ने तीन सहयोगियों के साथ उसे अपशब्द कहे। विरोध जताने पर उसे लात घूंसा, लाठी डंडे से मारने- पीटने लगे। शोरगुल से भीड़ जुटने पर आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
एसओ श्याम मोहन ने बताया कि भगवानपुर निवासी राम सिंह व भालचंद्र व देवकली निवासी बालेंद्र यादव व अमरेंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद