संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के संठी गांव निवासी युवक और उसकी मां को रविवार को देर शाम गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया।
राधिका पत्नी महेंद्र का आरोप है कि उनका बेटा कृष्ण चंद्र (20) रविवार को गांव निवासी एक व्यक्ति के घर बैठकर मोबाइल चार्ज कर रहा था। इसकी जानकारी गांव के कुछ लोगों को हुई तो पुरानी रंजिश को लेकर वह लाठी डंडा लेकर पहुंच गए और कृष्ण चंद्र को मारने पीटने लगे। बेटा कृष्ण चंद्र जान बचाकर भागा, हमलावरों ने पीछा कर पकड़ लिया और मारने पीटने लगे। शोर सुनकर बेटे के बचाव में वह पहुंची तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के तमाम लोग जब मौके पर पहुंचे तो हमला करने वाले लोग भाग गए। 112 नंबर पर फोन करने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने कृष्ण चंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ संतोष मिश्र का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।