फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डॉक्टर-मेडिकल स्टोर संचालक के बीच विवाद का हुआ पटाक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के चिकित्सक व मेडिकल स्टोर संचालक के बीच शनिवार को हुए मारपीट के मामले का देर रात पटाक्षेप हो गया। पुलिस की मौजूदगी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हिदायत देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. करुणेश दूबे व मेडिकल स्टोर संचालक संतोष यादव और सुनील कुमार के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मामला कलक्ट्रेट चौकी पर पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुला लिया। दोनों पक्षों ने एक- दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बाद में कुछ लोगाें के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष एक- दूसरे के खिलाफ कार्रवाई न करने पर सहमत हो गए। इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच विवाद का पटाक्षेप हो गया।
कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सक व मेडिकल स्टोर संचालक ने एक- दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में सुलह- समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें