फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : पौली, बेलघाट, मदारपुर और कुड़वा की टीम रही विजेता

विज्ञापन
पौली के कुडवा में क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी-संवाद
विज्ञापन
- पौली के कुड़वा में चल रहा बीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के कुडवा में चल रहे वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-2 में सातवें दिन के मैच में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें बेलघाट, पौली, कुड़वा और मदारपुर ने मैच जीत लिया।
पहला मैच बानपुर और बेलघाट के बीच खेला गया। इसमें बानपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 51 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बेलघाट की टीम ने ओपनर बैट्समैन की बदौलत नौ विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में कुलदीप ने पांच छक्के एक चौका मारा।
विज्ञापन

दूसरा मैच पौली और बानपुर के बीच खेला गया। इसमें बानपुर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया, तो पौली के खिलाड़ियाें ने बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 85 रन बनाकर बानपुर के टीम को जीत का लक्ष्य दिया। बानपुर की टीम सात ओवर में 76 रन ही बना पाई। इस प्रकार पौली ने इस मैच को 9 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

अगला मैच नावन और मदारपुर के बीच खेला गया। नावन ने बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 65 रन बनाकर मदारपुर को लक्ष्य दिया, मदारपुर ने सात विकेट से मैच जीत लिया। आखिरी मैच कुडवा और सैफाबाद के बीच खेला गया। कुडवा ने बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। जबकि सैफाबाद की टीम सात ओवर में 68 रन ही बना पाई। इस प्रकार कुड़वा ने यह मैच जीत लिया।
इस मौके पर आलम, मोहम्मद फैज, अरसद, अरसलान, सलमान, हिफजुर्रहमान, अकरम सेख, सलमान लाला, अरमान हमजा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें