रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के कुड़वा में वीर अब्दुल हमीद क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 के 18वें दिन रामपुर और पौली की टीम ने अपने-अपने मैच जीत लिए। पहला मैच छपिया और रामपुर के बीच खेला गया। रामपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का मौका छपिया को दिया। 8 ओवर में छपिया ने 112 रन बनाकर रामपुर को जीत के लिए 112 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रामपुर की टीम ने अरविंद की 67 रन की पारी की बदौलत 6 ओवर में ही मैच जीत लिया।
दूसरा मैच कमहरिया और पौली के बीच खेला गया। पौली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। कमहरिया ने 8 ओवर में 63 रन बनाकर पौली के टीम को जीत के लिए 64 रन का लक्ष्य दिया। पौली की टीम ने 5 ओवर में ही मैच जीत लिया।
अगला मैच गोविंदगंज और पौली के बीच खेला गया। पौली ने बैटिंग करते हुए 8 ओवर में 107 रन बनाकर गोविंदगंज को 108 रन का लक्ष्य दिया। गोविंदगंज की टीम 8 ओवर में 70 रन ही बना पाई और पौली की टीम ने मैच जीत लिया। संवाद
इस मौके पर मोहम्मद फैज, आलम खान, अरसद, अरसलान, सलमान, हिफजुर्रहमान, अकरम सेख, सलमान लाला, अरमान हमजा, आदित्य यादव, अभिनव यादव, जयप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।