फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टंटबाजी करने वाले 63 वाहनों का चालान

Thu, 29 Jan 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया। 61 स्थानों पर 2358 वाहनों की जांच की। स्टंट बाजी करने वाले 63 वाहनों का चालान किया। वहीं दो चार पहिया वाहन से काली फिल्म उतवाई। तीन से हूटर उतरवाए। साथ ही 1518 वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई। सीओ यातायात प्रियम राज शेखर पांडेय ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना था, बल्कि आमजन में यातायात नियमों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करना है। जनपदीय पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े तथा महिलाएं सुरक्षित वातावरण में स्वतंत्र रूप से अपने कार्य कर सकें । इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराना एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें