मगहर स्थित संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित हुआ। इसमें खलीलाबाद की टीम ने सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में जीत हासिल की। अब ये टीमें सिद्धार्थनगर में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
मगहर। संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर काॅलेज मगहर के परिसर में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों की जूनियर व सीनियर वर्ग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग में खलीलाबाद की टीम ने धनघटा को सात विकेट और जूनियर वर्ग में मेंहदावल को 18 रनों हराकर ओवर ऑल चैंपियन बनी। यह टीम सिद्धार्थनगर में होने वाले मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
प्रधानाचार्य डाॅक्टर राकेश सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले की खलीलाबाद, धनघटा और मेंहदावल तहसील की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें सीनियर वर्ग में खलीलाबाद की टीम ने घनघटा की टीम को फाइनल में 7 विकेट से जबकि जूनियर वर्ग में खलीलाबाद की टीम ने मेंहदावल की टीम को 18 रनों से हराकर विजेता बनी। यह दोनों टीमें सीनियर व जूनियर वर्ग में सिद्धार्थनगर में आयोजित मंडल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह ने कहा कि खेलकूद के आयोजन से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा।
खेलकूद से आपसे प्रेम सद्भाव पैदा होता है। सीनियर वर्ग की विजेता टीम को प्रधानाचार्य अभिमन्यु सिंह, प्रदेश के शिक्षक नेता जयप्रकाश नायक ने मेडल देकर सम्मानित किया। कमेंट्री की भूमिका मोहम्मद दीन, निर्णायक की भूमिका विवेकानन्द यादव, विनोद कुमार, अमित राय, स्कोरर सुधीर कुमार ने निभाई।