फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Fri, 05 Dec 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। चौपाल लगाकर महिला एवं बालिकाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए संवाद किया गया।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थल पर बालिकाओं, महिलाओं महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपाय बताए। cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के मदरसा भदाह, उच्च प्राथमिक विद्यालय अतरौरा, उच्च औराही, दुधारा क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल बाघनगर, उचहरा कला, साफियाबाद, हडहा, महिला थाना ने शहर तितौवा, रेलवे स्टेशन, समय माता मंदिर पक्का पोखरा, थाना धनघटा व पिंक बूथ धनघटा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर शिक्षा संस्थान उमरिया बाजार, थाना महुली ने धायपोखरा, मेंहदावल क्षेत्र के पश्चिम टोला, केवटलिया, थाना बखिरा क्षेत्र के बेणी माधव माधव इंटर कॉलेज, बेलहरकला क्षेत्र के ग्राम भानपुर, सुकरौली और थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के गौरी राई में पंफलेट बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें