फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Sat, 09 Jan 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद की रहने वाली  श्वेता वर्मा और ममता मिश्रा शहर स्थित जीपीएस कॉलेज में पढ़ रही थी। शुक्रवार को दोनों परिवारों को छात्राओं के साथ हुए घटना की जानकारी बेतिया पुलिस के जरिए फोन पर मिली। परिजन तत्काल बेतिया के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

घटना में श्वेता की मौत हो गई थी। जबकि ममता मिश्रा का उपचार बेतिया के एमजेके अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि गुरुवार को दोनों छात्राएं अपने- अपने घर से पढ़ने के लिए निकली थी। वह कैसे बेतिया पहुंच गई यह समझ में नहीं आ रहा है। ममता के चाचा डॉक्टर वृजेश मिश्रा और परिवार के अन्य लोग दुखी थे। शनिवार को श्वेता वर्मा का शव जैसे ही उसके घर पर पहुंचा ,वैसे ही लोगों की भीड़ जुट गई। श्वेता के व्यवसायी पिता धर्मेद्र कुमार वर्मा का रो- रो कर बुरा हाल था।  
छात्राएं बेतिया कैसे पहुंची और उनके साथ वारदात किसने और क्यो किया,यह सब राज बना हुआ है। वैसे लोगों की उम्मीद छात्राओं के मोबाइल के काल डिटेल पर टिकी है। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें