फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण का निर्णय निरस्त कर बेहतर माहौल बनाएं

Fri, 26 Sep 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

संतकबीरनगर में बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण और उत्पीड़न के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने त्योहार से पूर्व बोनस देने और कार्य का बेहतर माहौल बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण और कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में बृहस्पतिवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली कर्मियों ने निजीकरण का निर्णय निरस्त कर कार्य के लिए बेहतर माहौल बनाए जाने और दशहरा एवं दीपावली के पूर्व बिजली कर्मियों को बोनस दिए जाने की मांग की। संघर्ष समिति के पदाधिकारी भाष्कर पांडेय ने कहा कि रेल कर्मियों की तरह बिजली कर्मी भी 24 घंटे कार्य करके जनता की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बिजली कर्मियों की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए और उनका उत्पीड़न बंद किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि त्योहार के पूर्व बोनस दिया जाए। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप मौर्य ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की चल रही कार्यवाही से ऊर्जा निगमों में कार्य का वातावरण बिगड़ गया है।
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, दिनेश शर्मा, श्रवण प्रजापति, धीरेंद्र आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें