संतकबीरनगर के प्राथमिक विद्यालय मटिहना में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 175 आवेदकों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाले केवल 70 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि व अधिकारी उपस्थित रहे।
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के प्राथमिक विद्यालय मटिहना में एडूलीडर्स शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन जिला संयोजक चंद्रशेखर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान व ब्लाॅक प्रमुख हैंसर कालिन्दी चौहान ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 70 शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
जनपद से गूगल लिंक के माध्यम से नवोन्मेषी तथा नवाचारी शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे, जिसमें 175 आवेदनों में से कुल 70 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उपयोगी पुस्तक लूसेन्ट सामान्य ज्ञान का वितरण सदर विधायक अंकुर राज त्रिपाठी के प्रतिनिधि उमेश त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक शिवकुमार धर, खंड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद जनार्दन यादव, प्रभा यादव, पूनम, सोनू यादव, मंदाकिनी, दिव्या कसौधन, दिव्या कसौधन, पूजा त्रिपाठी, कीर्ति, सुशील त्रिपाठी, नेहा सिंह, राकेश मौर्य, पुष्पलता यादव, सूर्यकान्ति यादव, शैलेंद्र कुमार, सुरेश मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद