फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नामांकन में सुस्ती पर सख्ती, प्रधानाध्यापकों को तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 से कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों को तेजी लाने का निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक व कक्षा छह में नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। नवीन शिक्षा सत्र शुरू हुए दो महीने बीत जाने के बाद भी विद्यालयों में अपेक्षित प्रगति न होने पर बीएसए ने सख्त रुख अपनाया है। दस से कम नामांकन पाए जाने वाले विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय पर शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और नामांकन प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश देने दिया गया।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय समीक्षा में सामने आया कि जिले के करीब 250 विद्यालयों में कक्षा एक में पांच से कम बच्चों का नामांकन हुआ है। वहीं करीब सौ विद्यालय ऐसे हैं, जहां कक्षा छह में पांच से कम बच्चों का प्रवेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि कम नामांकन यह दर्शाता है कि विद्यालय स्तर पर बच्चों को जोड़ने के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी विद्यालय अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क अभियान चलाएं, अभिभावकों से संवाद करें और विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देकर बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें