फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सवारियां ढो रहे निजी वाहनों पर शिकंजा

Tue, 03 Jun 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 प्राइवेट वाहन को सीज करती हुई एआरटीओ 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में प्राइवेट वाहनों का कामर्शियल उपयोग करने वालों पर परिवहन विभाग की टीम ने शिकंजा कसना शुरूकर दिया है। मंगलवार को एआरटीओ टीम ने सात वाहनों को पकड़ा है। तीन दिन में 20 वाहनों को पकड़कर विभागीय कार्रवाई की गई है। सभी वाहनों को इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में प्राइवेट वाहनों का व्यवसायिक उपयोग पर लगाम लगाने का काम संभागीय परिवहन विभाग ने शुरूकर दिया है। जून माह शुरु होते ही एआरटीओ की टीम जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान तीन दिन में 20 वाहन पकड़े गए। जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। इनमें तीन प्राइवेट वाहन को पकड़कर चालान किया गया। दो डग्गामार बस का संचालन होते पकड़कर एआरटीओ की टीम ने सीज किया।
जांच के दौरान छह ई-रिक्शा का फिटनेस नहीं पाया गया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। छह ऑटो परमिट रूट का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जो खलीलाबाद शहर में सवारियां ढो रहे थे। जबकि जांच में उनका परमिट गोरखपुर रूट का पाया गया। इसके बाद सभी वाहनों को पकड़कर उनके खिलाफ एआरटीओ की टीम ने कार्रवाई करते हुए औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर खड़ा कराकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें