लोहरौली। विकास खंड बेलहरकला के ग्राम पंचायत लोहरौली ठकुराई में सोशल आडिट की टीम ने हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता परखी तथा गांव के विकास के लिए चलाए गए 31 प्रोजेक्ट का सत्यापन किया। इस दौरान टीम के लोगों ने हर प्रोजेक्ट के बारे में विधिवत जानकारी ली।
सोशल आडिट टीम बीआरपी धर्मात्मा पांडेय की अगुवाई में लोहरौली ठकुराई गांव में पहुंची। इस टीम ने जाकर कुल 31 प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। इस दौरान वहां पर मौजूद मनरेगा मजदूरों के साथ ही साथ गांव के लोगों से कार्यों के बारे में जानकारी ली गयी।
इस दौरान किए गए कार्यों मेड़बंदी ,चकरोड की पटाई, इंटरलॉकिंग तथा पोखरे की साफ सफाई व खुदाई जैसे प्रोजेक्ट शामिल थे। टीम ने ग्राम प्रधान तथा पंचायत सदस्यों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश भी दिए।
अवसर पर ग्राम पंचायत के लोगों के साथ टीम के सदस्य रणजीत, अब्दुल कयूम, मजनू, सुखराम आदि लोग मौजूद रहे।