अब सप्ताह में छह दिन होगा कोरोना टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 60 साल के बुजुर्ग और 45 साल से ऊपर के गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति कोरोना की वैक्सीन अब किसी भी दिन लगवा सकते हैं। इसके लिए विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण का तृतीय चरण चल रहा है। जिसमें 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों एवं 45 वर्ष से 60 साल तक उन व्यक्तियों को जो किसी कारण गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। वे लोग सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को जिले के सीएचसी पर टीकाकरण करवा सकते हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल में सोमवार से शनिवार तक कोविड-19 टीकाकरण और रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जो व्यक्ति आईडी साथ लेकर आएंगे उनका तुरंत रजिस्ट्रेशन और टीकाकरण हो जाएगा। कोरोना का टीका सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क लगेगा। इसके साथ ही जिले के छह प्राईवेट अस्पताल में 250 रुपये शुल्क देकर कोरोना का का टीका लगवाया जा सकता है। जिसमें पटेल हॉस्पिटल भुजैनी, शिखा हॉस्पिटल खलीलाबाद, ओम साई हॉस्पिटल बड़गों, अशोक हॉस्पिटल पटखौली, स्पर्श हॉस्पिटल डड़वा, स्टार हॉस्पिटल खलीलाबाद शामिल है।