धनघटा। क्षेत्र के मझौरा गांव निवासी दंपती को कटहल तोड़ने के शक में मूडाडीहा गांव के पास कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पर प्रार्थनापत्र दिया है।
जानकारी के अनुसार, मझौरा गांव निवासी अंकित पांडेय का कहना है कि शुक्रवार को वह पत्नी को मायके छोड़ने के लिए जा रहा था। जब मूडाडीहा बाग में पहुंचे तो लघुशंका करने चले गए। इतने में कुछ लोग आए और कटहल तोड़ने के शक में मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने पत्नी जब पहुंची तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़ित ने थाने पर कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। संवाद