मगहर कबीर चौरा परिसर में कबीर समाधि का दर्शन करते पुलिस महानिरीक्षक ।
- फोटो : KHALILABAD
आईजी ने कबीर की समाधि व मजार पर टेका मत्था
मगहर (संतकबीरनगर)। संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर में आईजी आशुतोष कुमार ने पहुंचकर कबीर की समाधि और मजार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इनके कबीर स्थली पहुंचने पर कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास ने स्वागत किया साथ ही नगर की समस्याओं के साथ ही परिनिर्वाण स्थल के विकास पर व सुरक्षा पर चर्चा की।
संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर उन्होंने पहुंचकर समाधि व मजार का दर्शन करने के साथ ही कबीर समाधि के पास बैठकर एक घंटे तक साधना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस स्थली पर अभूतपूर्व ऊर्जा वास करती है ढ्ढ जिसे कबीर पंथ से जुड़े व कबीर प्रेमी सहज ही अनुभव कर सकते हैं। एक बार इस स्थली पर आने के बाद बार-बार यहां आने के लिए मन करता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कबीर साहेब के दर्शन करने के लिये यहां कई बार और आने का अवसर मिलेगा। साथ ही इस स्थान की दिव्यता का रस पान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस मौके पर राम लखन उर्फ लाल बाबा, संत केशवदास, संत अरविंद दास शास्त्री, राम सरन दास, पुजारी शांति दास, विनोद दास के अलावा कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज आनंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।