फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक कलह में दंपती ने खाया जहरीला पदार्थ, पति की हालत गंभीर

Thu, 31 Oct 2024 07:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम कटया में बृहस्पतिवार को पारिवारिक कलह में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम कटया निवासी राहुल (28) पुत्र रामकलेश का पत्नी (26) प्रियंका से बृहस्पतिवार की सुबह खेत में आलू बुआई को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि दोनों के बीच आए दिन पारिवारिक कलह से नोंक-झोंक होती थी। इससे परेशान राहुल ने बृहस्पतिवार की सुबह घर रखा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
पति को जहरीला पदार्थ खाते देख पत्नी प्रियंका ने घर में रखा चूहा मारने वाली दवा खा लिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। दोनों को उल्टी शुरू हो गई। परिजन पति-पत्नी को सीएचसी मलौली में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत खराब देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें