फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीनी विवाद में दंपती को लाठी-डंडे से पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के झुंगिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर पटीदारों ने एक दंपती को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति को भी आरोपितों ने नहीं बख्शा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि झुंगिया गांव निवासी सपना निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे जमीन के विवाद को लेकर उनके पटीदार स्वामीनाथ निषाद और उनकी पत्नी नेमा देवी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसे और लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी।
पत्नी को पिटता देख सूरज कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर स्वामीनाथ निषाद और नेमा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें